PM Fasal Bima Yojna : हाल में ही सरकार ने प्रधानमंत्री योजना के तहत 12,158 किसानो के खाते में 1.41 करोड़ रुपये भेज दिए है इससे किसान भाइयो को बहुत रहत मिली है पिछले साल इस योजना के तहत किसानों के खाते में कुल ₹1,72,192 करोड़ से अधिक रूपये भेजा गया था इसमें से कई किसानों को अलग अलग सालों में मुआवजा दिया गया था।
PM Fasal Bima Yojna क्या है
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एक सरकारी योजना है जिसकी शुरुवात सरकार ने 2016 में की इसकी शुरुवात इसलिए हुई की कभी कभी सूखा पड़ जाता है कभी ज्यादा बारिश हो जाती है तो कभी ओलावृष्टि या कीट-रोग फसल को नुकसान पहुंचा देते हैं। ऐसी स्थिति में किसान को बहुत बड़ा नुकशान होता है इसी नुकसान की भरपाई के लिए प्रधानमंत्री ने यह योजना शुरू की ताकि किसानों को कम प्रीमियम पर बेहतर बीमा सुविधा मिल सके |
किसान को कितना प्रीमियम देना होता है
इस योजना में किसान को बहुत कम राशि देनी होती है जैसे खरीफ फसल के लिए 2% देना होता है और रबी फसल के लिए 1.5% देना होता है बागवानी और अन्य व्यावसायिक फसलों के लिए 5% देना होता है बाकी प्रीमियम का पैसा केंद्र और राज्य सरकार मिलकर देती हैं।
किन आपदाओ पर पैसा मिलता है
- सूखा, बाढ़, आंधी, चक्रवात, ओलावृष्टि जैसी प्राकृतिक आपदाएं
- कीट और बीमारियों से नुकसान
- बुवाई न हो पाने की स्थिति
- कटाई के बाद कुछ समय तक प्राकृतिक नुकसान
योजना का फायदा
इस योजना फायदा यह है कि अगर फसल खराब भी हो जाए तो पूरी तरह से आर्थिक रूप से टूटना नहीं पड़ेगा और अगली फसल बोने के लिए कुछ सहारा मिल जायेगा अगर सूखा, बाढ़, ओलावृष्टि, आंधी या कीट-रोग से फसल खराब जाए तो किसान को बीमा के तहत मुआवजा मिल जायेगा और किसान को बहुत कम पैसा देना होता है। बाकी राशि सरकार देती है
पैसा कैसे मिलेगा
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में पैसा पाने के लिए किसान को पहले अपनी फसल का बीमा कराना होता है। फसल खराब होने पर इसकी जानकारी विभाग या बीमा कंपनी को दी जाती है। इसके बाद नुकसान का सर्वे किया जाता है नुकसान सही पाए जाने पर मुआवजा राशि सीधे किसान के बैंक खाते में भेज दी जाती है।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में बीमा कैसे कराएं
किसान अपनी फसल का बिना कई तरीको से करा सकते है जैसे बैंक के जरिए अपने नजदीकी बैंक शाखा में जाकर फसल बीमा के लिए आवेदन कर सकते है या कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर जाकर बीमा करा सकते हैं। या फिर खुद से ऑनलाइन पोर्टल से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल एप से भी फसल बीमा कर सकते हैं।
सरकार का मकसद
इस योजना से सरकार का मकसद किसानों के फसल खराब हो जाने पर उनको आर्थिक रूप से सुरक्षा देना किसानों को प्राकृतिक आपदाओंजैसे सूख बाढ़ ओलावृष्टि और कीट-रोग से होने वाले नुकसान से बचाना जिससे किसान बिना डर के खेती कर सकें और अगली फसल की तैयारी कर सकें इससे किसानों की आमदनी स्थिर रहे और वे आर्थिक रूप से मजबूत बनें
Disclaimer: यह जानकारी सिर्फ सामान्य जानकरी के लिए है। इसमें दी गई बातें समय के साथ बदल सकती हैं। सटीक और आधिकारिक जानकारी के लिए हमेशा सरकार या योजना की आधिकारिक वेबसाइट देखें।